दिग्गज नेता शरद यादव नहीं रहे

  • JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गुरुग्राम। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्रीय शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव की बेटी ने इस बात की जानकारी दी है। शरद यादव की गिनती बिहार के दिग्गज नेताओं में होती रही है। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 10.19 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शरद यादव की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें गुरुग्रम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

बता दें शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद चुने गए थे। कहा जा सकता है कि शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के ( NDA ) के संयोजक थे। हालांकि 2013 में उनकी पार्टी द्वारा एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया था।

Related Posts

Scroll to Top