भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद द्वारा आयोजित उत्तराखंड थीम पर आधारित पारंपरिक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम व उत्तराखंड के व्यंजन, हस्तशिल्प स्टाल एवं उत्तराखंड दर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, गाजियाबाद की जिला प्रभारी कांता कर्दम ने उत्तराखंड समाज के सम्मानित व्यक्तियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य देश की एकता अखंडता एवं धार्मिक सनातन संस्कृति का बोध कराता है। हिन्दू संस्कृति के हमारे ऐतिहासिक चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हमारी आध्यात्मिक शक्ति का एहसास समग्र विश्व को कराता है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उत्तराखंड समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए महिलाओं, बुजुर्गों, एवं नौजवानों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं शानदार प्रदर्शनी के माध्यम से सफल बनाने में सहभागी बनने पर आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं एवं उत्तराखंड समाज से आए सैकड़ों व्यक्तियों का अभिनंदन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमेन्द्र जांगड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उत्तराखंड राज्य की महिलाओं ने सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मनमोहक प्रदर्शन किया। तथा उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिला बुजुर्गों एवं नौजवानों ने कार्यक्रम में उत्तराखंड का माहौल बनाने का कार्य किया। एवं ओके ढोल नगाड़ा एवं वाद्य यंत्रों के माध्यम से संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने एक दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश गौतम एवं आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह बंसल ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रमुख अनूप बैंसला, राजेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र चितौड़ा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, उत्तराखंड समाज से जयनेन्द्र नेगी, देवेंद्र भंडारी, अर्जुन सिंह राणा, रविन्द्र पंवार, मगन सिंह रावत, आनंदमणी डोबरियाल, सुधीर ग्वाडी, सोनिया नेगी, रूद्रामिनी गिरी, आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।