नीता भार्गव बनीं राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महिला विंग की महानगर अध्यक्ष

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की महानगर इकाई ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्य के आदेशानुसार महिला विंग की महानगर अध्यक्ष श्रीमती नीता भार्गव को मनोनीत किया है। स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता कर शनिवार को उन्हें यह मनोयन का पत्र दिया गया।
संगठन ने भरोसा जताया है कि नवनियुक्त महिला महानगर अध्यक्ष नीता भार्गव महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सेवा भाव से कार्य करेंगी। इस अवसर नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती नीता भार्गव ने कहा कि यूं तो शहर में बहुत सारे व्यापारिक संगठन हैं, लेकिन कोई भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीर नहीं है। वे महिलाओं को व्यापारी के रूप में मान सम्मान दिलाने के लिए काम करेंगी। साथ ही महिला व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र में भी अपना संपूर्ण योगदान देंगी।
नीता भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल महिलाओं की व्यापारिक समस्याओं को लेकर काम कर रहा है। व्यापारिक मसलों को लेकर महिलाओं की ये समस्याएं चाहे अधिकारियों को लेकर हों या फिर अन्य व्यापारियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को लेकर हों,  इन समस्याओं के हल कराने के राष्ट्रीय व्यापार मंडल महिलाओं के लिए काम करेगा।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष महिला विंग सोनिका शर्मा ने भी नीता भार्गव को बधाइयां।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने  कहा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर हमें पूर्ण तरीके से काम करना चाहिए जिससे महिला उद्यमी को सम्मान मिल सके।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संरक्षक गौरव गर्ग में नीता भार्गव के मनोनयन पर और उनकी विचारों को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने  विश्वास जताया है कि नीता भार्गव महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर संघर्षशील रहेंगी।
 गाजियाबाद की प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं उद्यमी श्रीमती मधु सागर शर्मा भी राष्ट्रीय व्यापार मंडल में शामिल हुईं।
गाजियाबाद महानगर के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा व्यवसाय के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। महिलाएं बड़ी संख्या में अपने छोटे से स्वरोजगार से लेकर बड़ी कंपनियां तक चला रही हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारी राकेश शर्मा सदरपुर वाले,  संजय शर्मा, हिमांशु पाराशर आदि उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने नियुक्ति को बताया गलत
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महिला महानगर अध्यक्ष नीता भार्गव के मनोयन की घोषणा के समय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता का अनुपस्थित रहना कई शंकाओं को जन्म देता है। सूत्रों का कहना है कि महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने उन्हें आमंत्रण ही नहीं भेजा था। उनसे  संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि श्रीमती नीता भार्गव का मनोनयन कतई गलत है वे न तो व्यापारी हैं और न ही उनका व्यापार से कोई लेना देना है वे बिजली विभाग में कार्यरत थीं और सेवा निवृत्ति के बाद अभी भी वैकल्पिक तौर पर बिजली विभाग में कार्य कर रहीं हैं, दूसरा अजय शर्मा जोकि अपने को पत्रकार बताते हैं वे भी न तो व्यापारी हैं और न ही इससे कुछ लेना देना है।
इस संबंध में जब व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल से पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पत्रकारों ने पूछा कि क्या जिला इकाई व महानगर इकाई के पदाधिकारियों में कोई मतभेद है, तो वे इस सवाल की जवाब देने से सभी पदाधिकारी बचते नज़र आये।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने कोई मतभेद न होने की बात कही, उनका कहना था कि यह मनोयन महानगर इकाई का है। इसलिए जिला इकाई के पदाधिकारी नहीं आये। लेकिन सच्चाई ये है कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल  के किसी भी बड़े पदाधिकारी का नीता भार्गव के मनोनयन के समय उपस्थित न होना, व्यापार मंडल के महानगर व जिला इकाई संगठनों के बीच आपसी तालमेल का अभाव व मतभेद ही प्रदर्शित करता है।

Related Posts

Scroll to Top