लोनी के बुद्धिजीवियों ने निकाली सद्भावना बढ़ाओ यात्रा, कांग्रेस की हाथ से हाथ मिलाओ यात्रा दी मजबूती

  • लोनी के बुद्धिजीवियों ने निकाली सद्भावना बढ़ाओ यात्रा, कांग्रेस की हाथ से हाथ मिलाओ यात्रा दी मजबूती

गाजियाबाद (हिन्द आत्मा वेब सेवा)। गुरुवार को जब पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा था, तभी लोनी के गणमान्य व्यक्तियों ने आपसी सौहार्दता को बढ़ाने और सभी को हाथ से हाथ मिलाकर चलने का संकल्प लेते, देते-दिलाते हुए सद्भावना बढ़ाओ यात्रा निकाली। इस सद्भावना बढ़ाओ यात्रा में पूर्व पुलिस अधीक्षक विभूति नारायण, प्रोफेसर आनंद, वरिष्ठ पत्रकार कुर्बान अली, अधिवक्ता नंदिता झा, प्रोफेसर नवीन चंद्र झा एवं कई गणमान्य समाजसेवी मार्टिन फैज़ल, नौसाद सैफी अतहर रेहमान शामिल हुए।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने 26 जनवरी को हाथ से हाथ मिलाओ यात्रा का आगाज किया है, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। उसने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच बने रहने के लिए निर्देश दिये हैं। इस यात्रा की प्रतिभागी और अधिवक्ता नन्दिता झा ने बताया कि इस सद्भावना बढ़ाओ यात्रा का मकसद सिर्फ संविधान को लागू करने के दिवस को याद करना नहीं होना चाहिए बल्कि उसको आत्मसात भी करना चाहिए।

Related Posts

Scroll to Top