वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी ने रामप्रस्था ग्रीन्स मुख्य मार्ग पर 80 नई लाइटें लगवाई

  • मधु सिंह भाटी और राजकुमार सिंह भाटी ने जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए नगर आयुक्त नितिन गौर का आभार प्रकट किया

गाजियाबाद (हिन्द आत्मा वेब सेवा)। वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी ने रामप्रस्था ग्रीन्स के मुख्य मार्ग पर से सभी पुरानी लाइटों को हटवाकर 130 वॉट की 80 नई लाइटें लगवाने का कार्य किया। उनके हवाले से पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने बताया कि निगम पार्षद मधु सिंह के प्रयासों से ये कार्य कराये गए हैं। उन्होंने बताया कि बदलकर नई लाईटें लगने से सड़क पर प्रकाश व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि पुरानी लाइटें कम वॉट की थी। इसलिए काफी समय से स्थानीय लोगों की शिकायत मिलती रहती थी कि सड़क पर अंधेरा रहता है। इसलिए पिछले दिनों रामप्रस्था ग्रीन में नगर आयुक्त नितिन गौर के आगमन पर उनको इस बात से अवगत कराया कि यह रामप्रस्था का मार्ग मुख्य मार्ग है।इस पर बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। आए दिन अंधेरे के कारण छुटपुट घटनाएं घट जाती हैं।

लिहाजा, नगर आयुक्त नितिन गौर ने नगर निगम प्रकाश प्रभारी योगेंद्र यादव को इस मार्ग की सभी पुरानी लाइटों को उतरवाकर 130 वॉट की 80 नई लाइट्स लगवाने का निर्देश दिया और इस जटिल समस्या का समाधान तत्काल कराया। इसलिए मैं क्षेत्र वासियों की तरफ से नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Posts

Scroll to Top