पार्षद मनोज गोयल ने ब्रह्मकुमारी शिव महोत्सव कौशाम्बी में आशीर्वाद ग्रहण किया

गाजियाबाद (हिन्द आत्मा डॉट कॉम)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को कौशांबी सेंट्रल पार्क में ब्रह्मकुमारी परिवार द्वारा बड़े ही धूमधाम से शिव महोत्सव पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी प्रमिला द्वारा अपने पावन वचनों से सभी को संबोधित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल द्वारा उनसे पावन आशीर्वाद लिया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों से ही देश एकसूत्र में बंधकर मजबूत होता है। इसलिए मैं ऐसे कार्यक्रमों में न केवल शिरकत करता हूँ, बल्कि सभी को प्रोत्साहित करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी इस परिवार में आस्था रखती आई हैं। इससे इस संगठन को मजबूती मिली है।

गाज़ियाबाद

Related Posts

Scroll to Top