महानगर अध्यक्ष की दूसरी पारी खेलने के लिए संजीव शर्मा ने लिया भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संजीव शर्मा को‌ गाजियाबाद महानगर का पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज प्रातः सर्वप्रथम संजीव शर्मा द्वारा श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की इसके बाद श्री दूधेश्वर मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी से मिलकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया।
संजीव शर्मा का महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद से ही गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, सुबह से ही काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर अपने नवनियुक्त अध्यक्ष की प्रतीक्षा करते रहे, लगभग 12 बजे संजीव शर्मा के महानगर कार्यालय पहुंचने पर महानगर कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया।
महानगर अध्यक्ष ने कार्यकताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए, उनका आभार भी जताया। महानगर अध्यक्ष बोले मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि कार्यकर्ता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। यह कार्यकताओं का ही स्नेह और सहयोग है जिसकी वजह से संगठन ने उन्हें फिर से महानगर अध्यक्ष बनने का सौभाग्य दिया है। इसके लिए वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
महानगर अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Scroll to Top