भारतीय योग संस्थान ने मनाया बसंत उत्सव

दिल्ली। भारतीय योग संस्थान द्वारा शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर तीन में बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस अपने बसंत उत्सव के रूप में मनाया। जिसमें दिल्ली पार्ट एक और दिल्ली पार्ट दो के सभी केन्द्र प्रमुख, क्षेत्रिय अधिकारी, जिला अधिकारी व प्रांतीय अधिकारियों ने भाग लिया। अत्याधिक सुंदर सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये। जिसमें छोटी छोटी नाटिका, गीत, नृत्य आदि शामिल थे। गाजियाबाद के नृत्य ‘आई झूम के बसंत’ पर दर्शक झूम उठे।
केंद्रीय प्रधान देसराज गुप्ता ने केंद्र प्रमुखों को संस्थान की रीढ़ बताया तथा योग से जुड़ने पर देवता प्रवृत्ति, मानव प्रवृत्ति से ऊपर उठकर ईश्वरीय प्रवृति में प्रवेश होता है जिसके प्रेरणा स्वरूप निष्काम कर्म के पथ पर अग्रसर होता जाता है। दिल्ली पार्ट-2 के प्रधान योगेश शर्मा व अन्य अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा देसराज गुप्ता द्वारा लिखित ‘मधुमेह रोग और योग’ किताब का विमोचन किया गया।
गाजियाबाद से कार्यकारिणी सदस्य रेखा जोशी, मीडिया प्रभारी शालिनी दत्त, अलका बाटला, के.के. अरोरा, रजंना सेंगर, पूनम, पिंकी, अंजू रागिनी आदि सभी शामिल हुए व लगभग 1200 लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।

Related Posts

Scroll to Top